Meerut News: तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

मवाना। गांव सिखेड़ा निवासी तिमेश्वर त्यागी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव का तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। तिमेश्वर त्यागी ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि गांव स्थित तालाब पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस संबंध में उनके व गांव वालों द्वारा कई बार प्रशासन से तालाब की पैमाइश कराकर तालाब की भूमि को चिह्नित करने की मांग की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ हिस्सा अतिक्रमण मुक्त कराकर तालाब की सफाई कराई थी, उस पर भी दोबारा से अतिक्रमण कर लिया है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। अतिक्रमण के कारण बारिश के दौरान जल निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या होती है। तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग #DemandToRemoveIllegalEncroachmentFromThePond #SubahSamachar