Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद और डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल तथा विभिन्न प्रकार के उर्वरकों के दामों में की गई बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताते हुए इसे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल और सचिव जयकरण मांडौठी ने इसका विरोध किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिससे किसानों की कमर टूट रही है और खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। देश का किसान पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है। अब यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) और एनपीके खादों के दाम बढ़ने से खेती करना और अधिक महंगा हो जाएगा। इसके अलावा डीजल, पेट्रोल, कीटनाशकों और कृषि यंत्रों की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं डीएपी समेत कई खादों की कमी भी किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 18:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद और डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग #DemandToRollBackTheHikeInFertilizerAndDieselPrices. #SubahSamachar