Gorakhpur News: तीन चक्र तक कांटे की टक्कर, चौथे में बदला वोटों का गणित, राजीव ने लगाया धांधली का आरोप

- राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग- सीसीटीवी फुटेज और मतपत्रों की फॉरेंसिक जांच कराने की उठाई मांगगोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्दल प्रत्याशी व दूसरे नंबर पर रहे राजीव यादव ने चौथे चक्र की मतगणना में मतों के अप्रत्याशित अंतर पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने मतगणना की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा है।शुक्रवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में राजीव यादव ने कहा कि पहले तीन चक्रों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी और उनके बीच मतों का अंतर बेहद कम रहा। कई चरणों में वह आगे भी रहे लेकिन चौथे चक्र में अचानक परिणाम का रुझान बदल गया। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 3813 और उन्हें 3703 मत मिले। दूसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 3611 और उन्हें 3754 मत प्राप्त हुए। तीसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 3487, जबकि उन्हें 3830 वोट मिले। राजीव यादव के मुताबिक, चौथे चक्र के 1612 मतों में भाजपा प्रत्याशी को 927 (57.50 प्रतिशत), जबकि उन्हें केवल 128 (7.94 प्रतिशत) मत मिले। उन्होंने इस अंतर को लेकर सवाल उठाए और चौथे चक्र में इस्तेमाल हुए मतपत्रों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की मांग की गई लेकिन इसे अनदेखा किया गया। साथ ही अभिकर्ताओं पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। राजीव यादव ने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए ताकि सामने आ सके कि चौथे चक्र में मतों का गणित अचानक कैसे बदल गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: तीन चक्र तक कांटे की टक्कर, चौथे में बदला वोटों का गणित, राजीव ने लगाया धांधली का आरोप #DemandedAnImpartialInvestigationBySendingLettersToThePresident #TheChiefJustice #AndTheChiefElectionCommissioner. #SubahSamachar