देवदत्त पडिक्कल ने कीवी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां: दोहरे शतक से एक रन से चूके; भारत-ए टीम मजबूत स्थिति में
देवदत्त पडिक्कल ने सोमवार, 26 अक्तूबर को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन की पारी खेली। वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने मुकाबले का रुख पलट दिया। भारत ए ने पहली पारी में 113 रन पर सिमटने और न्यूजीलैंड ए के 317 रन के जवाब में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में जोरदार वापसी की। खबर लिखे जाने तक भारत ए ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 470 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 266 रन हो गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 10:30 IST
देवदत्त पडिक्कल ने कीवी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां: दोहरे शतक से एक रन से चूके; भारत-ए टीम मजबूत स्थिति में #CricketNews #Cricket #International #DevduttPadikkal #IndiaAVsNewZealandA #DevduttPadikkal199 #SaiSudharsan #YashRathod #IndiaACricket #UnofficialTest #SubahSamachar
