Mandi News: भक्तों ने बनाया आस्था का मंदिर
जंजैहली (मंडी)। क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता गड़ा दुर्गा मंदिर का भव्य निर्माण एवं मूल मंदिर प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। जन सहयोग से निर्मित मंदिर के निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आई है। ऐतिहासिक और धार्मिक उत्सव में जंजैहली और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 4500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।क्षेत्र के करीब 800 परिवारों की माता के प्रति गहरी और अटूट आस्था है। मंदिर के गूर मान चंद और पुजारी दुर्गा सिंह ने बताया कि माता की असीम कृपा से ही यह पुनीत कार्य बिना किसी बाधा के अत्यंत सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। मंदिर समिति के प्रधान हीर सिंह और सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। देव कमेटी के प्रधान यशवंत ठाकुर ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 17:24 IST
Mandi News: भक्तों ने बनाया आस्था का मंदिर #DevoteesBuiltATempleOfFaith. #SubahSamachar
