Noida News: शहर की समस्याओं पर सीईओ से की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि से मुलाकात कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में गार्बेज चार्ज, ड्रेनेज व्यवस्था, ग्रीन बेल्ट की दीवार और सर्विस रोड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा में गार्बेज चार्ज को लेकर सीईओ एन.जी. रवि ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि गार्बेज चार्ज देने के लिए किसी निवासी पर कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। यह पूरी तरह लोगों की इच्छा पर निर्भर होगा कि वह इसे देना चाहते हैं या नहीं। फेडरेशन के महासचिव ऋषिपाल ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी सेक्टरों की ड्रेनों और बड़े नालों की जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग रखी है। सेक्टर डेल्टा-1 के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने ग्रीन बेल्ट की क्षतिग्रस्त दीवार का मुद्दा उठाया। बैठक में फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव ऋषिपाल, सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय और आजाद अधाना उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 13:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Dfsg



Noida News: शहर की समस्याओं पर सीईओ से की मुलाकात #Dfsg #SubahSamachar