Noida News: सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड को पीटने का आरोप

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र की एक सोसाइटी में गेट पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-33 स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाले हेमचंद ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-35 स्थित गरिमा विहार सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करते हैं। 24 मई को सोसाइटी के मुख्य गेट पर उनकी ड्यूटी थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे सोसाइटी निवासी अभिषेक वहां आया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfd



Noida News: सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड को पीटने का आरोप #Gfd #SubahSamachar