Noida News: भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक

दनकौर (संवाद)। रीलखा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक हुई। बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य ब्रह्मपाल कपासिया की देखरेख में सारी प्रक्रिया पूरी हुई। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर के रीलखा रोड पर स्थित मदन ज्ञानी पेट्रोल पंप पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। इसमें दनकौर क्षेत्र में बिजली विभाग, चिकित्सा विभाग, खाद्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के द्वारा की जा रही घोर लापरवाही एवं शोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfd



Noida News: भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक #Gfd #SubahSamachar