Noida News: निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 स्थित मकान में निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात चोर लोहे का सामान चोरी कर ले गए। मकान में ठेकेदारी का काम कर रहे शाहिद आलम ने बीटा-2 कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मकान अपर जिला जज चौधरी ईश्वर नागर का है। सामान गायब होने की सूचना मिलते ही उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी की घटना और चोर कैद हुए हैं। मकान में इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfd



Noida News: निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी #Gfd #SubahSamachar