Noida News: लाखों के गहने और सामान लेकर विवाहिता लापता

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शादीशुदा युवती लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान लेकर लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी कई वर्ष पहले दादरी क्षेत्र में हुई थी और वह कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। युवती करीब आठ दिन बाद ससुराल जाने वाली थी। बताया जाता कि मंगलवार देर रात वह अचानक घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो युवती घर पर नहीं मिली। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे लाखों रुपये के गहने, मोबाइल और अन्य कीमती सामान भी गायब है। इसके बाद परिवार ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पड़ोस के एक व्यक्ति के रिश्तेदार से फोन पर बातचीत करती थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdsgfsd



Noida News: लाखों के गहने और सामान लेकर विवाहिता लापता #Fdsgfsd #SubahSamachar