Noida News: अष्ट धातु की प्लेट चोरी कर भाग रहा नाबालिग दबोचा
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में अष्ट धातु की प्लेट चोरी कर भाग रहे एक नाबालिग को सुरक्षाकर्मी ने पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी राजवीर सिंह ने केस दर्ज कराया है कि मंगलवार को वो सूरजपुर घंटा गोल चक्कर के पास प्राधिकरण की तरफ से सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। आरोप है कि एक 12 साल का किशोर पास के एक गोल चक्कर से अष्ट धातु की प्लेट चोरी कर भाग रहा था। तभी उसे दबोच लिया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:51 IST
Read More:
Gdsf
Noida News: अष्ट धातु की प्लेट चोरी कर भाग रहा नाबालिग दबोचा #Gdsf #SubahSamachar
