सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक, यहां जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में क्या खरीदना होगा शुभ
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat For Car Bike Bartan And Gold: धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की उपासना की जाती है। धनतेरस पर लोग पूजा-पाठ करने के साथ ही कई तरह की भोग-विलास और सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुएं भी खरीदते हैं। इन्हें घर लाना शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग सोना-चांदी खरीदने से लेकर बर्तन, झाड़ू आदि की खरीदारी करते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधक को प्राप्त होती है। हालांकि, धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना सबसे खास होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस समय कौन-सी वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 13:17 IST
सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक, यहां जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में क्या खरीदना होगा शुभ #Festivals #National #Dhanteras2026 #Dhanteras2026Date #Dhanteras2026ShubhMuhurat #Dhanteras2026ShubhMuhuratForCar #Dhanteras2026ShubhMuhuratForGold #Dhanteras2026ShubhMuhuratForJhadu #SubahSamachar
