Diwali 2026 Live: आज दिवाली पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और मां लक्ष्मी के उपाय
Diwali 2026: दिवाली का धार्मिक महत्व रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का पर्व है। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आए थे, जिसके स्वागत में अयोध्या के लोगों ने दीपक जलाकर स्वागत और खुशियां मनाई थीं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता ही पूजा करने विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशिता काल में होती है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 00:26 IST
Diwali 2026 Live: आज दिवाली पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और मां लक्ष्मी के उपाय #Festivals #National #Diwali2026Live #Diwali2026 #Diwali2026Date #DiwaliKabHai #Deepawali2026 #DiwaliPujaMuhurat #LakshmiPujaMuhurat2026 #DiwaliPujaVidhi #SubahSamachar
