Satna: ड्यूटी पर तैनात ASI के मन की बात मंच से पढ़ गए धीरेंद्र शास्त्री, बेटी की बीमारी का किया खुलासा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान एक बार फिर ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। सतना जिले के नागौद ब्लॉक के शिवराजपुर गांव में चल रही कथा के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के मन की चिंता को बाबा ने मंच से ही जान लिया और उन्हें हजारों की भीड़ के बीच से अपने पास बुला लिया। यह पुलिस अधिकारी धारकुंडी थाना में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र कुमार हैं, जो कथा स्थल पर ड्यूटी पर थे। ड्यूटी निभाते हुए मन में उठी शंका, मंच से मिला बुलावा कथा पंडाल में एएसआई सुरेंद्र कुमार पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे थे। मंच पर बैठे बाबा को देखकर उनके मन में यह विचार आया कि वे ड्यूटी पर हैं और इतनी भीड़ में बाबा तक पहुंचना संभव नहीं होगा। इसी समय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इशारे से वर्दी में खड़े एएसआई को पास बुला लिया। बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा, 'तुम यही सोच रहे थे न कि हम तुम्हें बुलाएंगे या नहीं।' यह सुनते ही एएसआई भावुक हो गए और मंच की ओर बढ़े। मंच पर पहुंचते ही बेटी की बीमारी का किया खुलासा मंच पर पहुंचने के बाद बाबा ने समस्या पूछी, तो एएसआई ने अपनी बेटी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिना विस्तार से सुने ही पर्चा पढ़ना शुरू किया और कहा कि विषय बेटी का है। उन्होंने बताया कि बेटी को दो-तीन बार चक्कर और झटके आ चुके हैं। यह फिट जैसी स्थिति है, दिमाग से जुड़ी हल्की समस्या है, लेकिन यह परेशानी अब दोबारा नहीं लौटेगी। बाबा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यह साधारण समस्या है और पूर्ण आराम लगेगा। बालाजी का आशीर्वाद है। मंत्र के साथ चिकित्सकीय सलाह भी जरूरी धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि झाड़ा दरबार और मंत्र चिकित्सा की जाएगी, लेकिन इसके साथ-साथ चिकित्सकीय इलाज जारी रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दोनों का संतुलन जरूरी है, जिससे जल्द लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें:कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत 'बाबा ने जो कहा, वह सौ प्रतिशत सच है' पर्चा सुनते ही एएसआई सुरेंद्र कुमार भावुक हो गए। माइक पर उन्होंने कहा, 'महाराज जी ने मेरी बेटी की बीमारी के बारे में जो कुछ भी बताया, वह बिल्कुल सही है। मुझे विश्वास था, लेकिन मन में संशय भी था कि ड्यूटी के दौरान कैसे मिल पाऊंगा। बाबा ने मेरी बात सुन ली। उनके शब्दों के बाद पूरा पंडाल बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Satna: ड्यूटी पर तैनात ASI के मन की बात मंच से पढ़ गए धीरेंद्र शास्त्री, बेटी की बीमारी का किया खुलासा #CityStates #Satna #PanditDhirendraKrishnaShastri #BageshwarDham #HanumanKatha #AsiSurendraKumar #Daughter'sIllness #DisclosureFromTheStage #SatnaNews #SubahSamachar