यूपी: न्यूजीलैंड के खिलाफ ध्रुव का शतक, ढाई दशक पहले धीरज ने भी दिखाई थी बल्लेबाजी की ताकत

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगरा के क्रिकेटरों का बल्ला अलग-अलग दौर में खूब बोला है। रविवार को आगरा के ध्रुव जुरैल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर शहर का मान बढ़ाया तो ढाई दशक पहले आगरा के ही धीरज शर्मा भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं। अगस्त 2001 में खेले गए एमआरएफ बुची बाबू टूर्नामेंट में रेलवे की ओर से खेलते हुए धीरज शर्मा ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 139 गेंदों पर नाबाद 55 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर उतरकर खेली थी धैर्यपूर्ण पारी धीरज ने यह पारी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली थी। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और विकेट पर टिके रहने की क्षमता देखने को मिली थी। इसके बाद बुची बाबू टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी धीरज शर्मा ने रेलवे की ओर से खेलते हुए येर गौड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। ध्रुव के शतक से फिर चर्चा में आगरा की क्रिकेट प्रतिभा अब ध्रुव जुरैल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक लगाकर एक बार फिर आगरा की क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है। ध्रुव की इस उपलब्धि को शहर के क्रिकेट जगत में खास तौर पर देखा जा रहा है। दो पीढ़ियों के इन खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन आगरा के क्रिकेट इतिहास की उपलब्धियों को जोड़ता है। क्रिकेट कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि आगरा में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं रही है। धीरज शर्मा से लेकर ध्रुव जुरैल तक कई खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से शहर को पहचान दिलाई है। ध्रुव का शतक और धीरज की ढाई दशक पुरानी पारी इस बात का उदाहरण है कि आगरा में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की परंपरा लगातार आगे बढ़ती रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 09:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: न्यूजीलैंड के खिलाफ ध्रुव का शतक, ढाई दशक पहले धीरज ने भी दिखाई थी बल्लेबाजी की ताकत #CityStates #Agra #Firozabad #Etah #Mainpuri #Kasganj #Mathura #UttarPradesh #DhruvJurel #DheerajSharma #AgraCricket #NewZealandA #Century #BuchiBabuTournament #CricketTalent #ध्रुवजुरैल #धीरजशर्मा #आगराक्रिकेट #SubahSamachar