Aditya Dhar: किताबों से संघर्ष, कैमरे से कमाल! क्या है डिस्लेक्सिया जिसका शिकार रहे हैं धुरंधर के डायरेक्टर
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही है, इस फिल्म का कलेक्शन अब तक 778 करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है। फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है, पर पर्दे के पीछे का सारा खेल डायरेक्टर आदित्य धर का है। उरी और आर्टिकल 370 जैसी हिट फिल्में देने वाले आदित्य धर की सफलता की तो सभी तारीफ कर रहे हैं, पर क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब आदित्य ऐसी बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते पढ़ने-लिखने और शब्दों को समझने में काफी दिक्कत होती है। कभी शब्दों की उलझनों से जूझने वाले आदित्य धर ने किस तरह से इसे अपना हथियार बनाकर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया ये काफी प्रेरणा वाली कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर डिस्लेक्सिया का शिकार थे। डिस्लेक्सिया क्या है इसमें क्या दिक्कतें होती हैं और इसका जीवन पर किस तरह से असर होता है आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 12:25 IST
Aditya Dhar: किताबों से संघर्ष, कैमरे से कमाल! क्या है डिस्लेक्सिया जिसका शिकार रहे हैं धुरंधर के डायरेक्टर #HealthFitness #National #Dhurandhar2News #AdityaDharDisease #WhatIsDyslexia #डिस्लेक्सिया #DyslexiaCausesSymptomsAndTreatment #धुरंधर2 #आदित्यधर #SubahSamachar
