यूपी: 10 साल के अपराधों का रिकॉर्ड खंगालकर त्योहारों की सुरक्षा में जुटी पुलिस, डीआईजी ने संभाली कमान

त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच कहीं लूट और डकैती की वारदात न हो जाए, इसके लिए पुलिस ने इस बार पुराने अपराधों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पिछले दस वर्षों में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर हुई लूट और डकैती की घटनाओं की समीक्षा कर पुलिस अब उनमें शामिल रहे आरोपियों की मौजूदा स्थिति पता लगा रही है। जेल से बाहर सक्रिय अपराधियों और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने शहर कोतवाली परिसर में कहीं। इसके पहले डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील सराफा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने लंका बस स्टैंड से विश्वेश्वरगंज, मिश्र बाजार होते हुए कोतवाली तक पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा प्रबंधों को परखा। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाना।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 10 साल के अपराधों का रिकॉर्ड खंगालकर त्योहारों की सुरक्षा में जुटी पुलिस, डीआईजी ने संभाली कमान #CityStates #Ghazipur #Varanasi #DigVaibhavKrishna #GhazipurNews #GhazipurLatestNews #SubahSamachar