Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हो गया स्टमक सिस्ट, जानिए क्या है ये समस्या?
मशहूर टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ लगातार सेहत में कई तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं। मई 2025 में एक जांच के दौरान उनके लिवर में 'टेनिस बॉल' जितने बड़े ट्यूमर का पता चला था। बाद में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर हो गया है। सर्जरी के बाद दीपिका ठीक हो गई थीं, हालांकि उनकी मुश्किलें अभी भी साथ नहीं छोड़ रही हैं। दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में बताया कि अब दीपिका को स्टमक सिस्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अचानक दीपिका को इतनी तेज पेट दर्द हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा। सभी को एक बार फिर से कैंसर का डर सताने लगा था मगर, जांच में पता चला है कि उनके पेट में एक गांठ हो गई है। सीटी स्कैन में पता चला कि पेट में 13 मिमी का सिस्ट है। इसका उपचार मंगलवार से शुरू होगा, उन्हें कुछ दिन फिर अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि स्टमक सिस्ट क्या होता है, और ये कितना खतरनाक हो सकता है आइए इस समस्या के बारे में जानते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:51 IST
Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हो गया स्टमक सिस्ट, जानिए क्या है ये समस्या? #HealthFitness #National #DipikaKakkar #DipikaKakarHealthUpdate #लिवरकैंसर #DipikaKakkarStomachCyst #दीपिकाकक्कड़ #पेटमेंसिस्ट #SubahSamachar
