अयोध्या राम मंदिर में दान की चांदी पर विवाद, दानदाताओं ने मांगा पूरा रिकॉर्ड
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि देशभर के सराफा कारोबारियों की ओर से दान में दी गई करीब 60 किलो चांदी को गलाकर विशेष ईंटें बनाई गई थीं, लेकिन बाद में उन ईंटों और अन्य दान सामग्री के उपयोग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। उनका दावा है कि चांदी के दीपक, कटोरे और अन्य धार्मिक सामग्री भी मंदिर को सौंपी गई थी, जिनका रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 08:44 IST
अयोध्या राम मंदिर में दान की चांदी पर विवाद, दानदाताओं ने मांगा पूरा रिकॉर्ड #IndiaNews #National #राममंदिर #RamMandir #AyodhyaRamMandir #RamMandirDonation #राममंदिरचढ़ावाविवाद #RamMandirControversy #AyodhyaNews #राममंदिरचांदीईंटमामला #SubahSamachar
