Bareilly News: पारिवारिक विवाद से परेशान फिजियोथेरेपिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान
बरेली। बारादरी क्षेत्र की राजीव नगर कॉलोनी में जमीन के बंटवारे और घरेलू विवाद को लेकर चल रही खींचतान के बीच 35 वर्षीय शारदा देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार तड़के उनका शव पंखे से लटका मिला। शारदा के पति विकास ने बताया कि उनके पिता ने जमीन बड़े भाई के बेटे के नाम कर दी थी। इसको लेकर शारदा काफी परेशान रहती थीं। उन्हें चिंता थी कि उनके बेटे के भविष्य पर इसका असर पड़ेगा। पति के मुताबिक, कई महीनों से घरेलू विवाद के चलते भी वह तनाव में थीं। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी और इलाज चल रहा था।विकास ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बुधवार तड़के करीब पौने चार बजे शारदा दूसरे कमरे में चली गईं। सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।शारदा फिजियोथेरेपी क्लीनिक संचालित करतीं थीं। उन्होंने बुटीक का कोर्स भी कर रखा था, जबकि पति विकास प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक बेटा है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 03:01 IST
Bareilly News: पारिवारिक विवाद से परेशान फिजियोथेरेपिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान #DistressedByAFamilyDispute #APhysiotherapistDiedByHanging. #SubahSamachar
