मालवीय पुल पर डायवर्जन: रात में पैदल भी नहीं जा सकेंगे यात्री, मरम्मत का कार्य दो महीने तक चलेगा; जानें वजह
Varanasi News: मालवीय पुल पर मरम्मत का काम होगा। इसके कारण 14 जून से 13 अगस्त तक रात में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध मालवीय पुल के ड्रेनेज स्पाउट और एक्सपेंशन जॉइंट की विशेष मरम्मत के लिए लगाया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने इस अवधि के लिए वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। मरम्मत कार्य प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान मालवीय सेतु, जिसे राजघाट पुल भी कहा जाता है, पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पैदल यात्रियों को भी पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। नमो घाट से पड़ाव और पड़ाव से नमो घाट की ओर जाने वाले मार्ग विशेष रूप से प्रभावित होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 23:38 IST
मालवीय पुल पर डायवर्जन: रात में पैदल भी नहीं जा सकेंगे यात्री, मरम्मत का कार्य दो महीने तक चलेगा; जानें वजह #CityStates #Varanasi #MalviyaBridgeVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
