एक्सप्लेनर: दुनिया भर में कैसे मनाते हैं दिवाली? भारत से लेकर अमेरिका तक, जानिए दुनिया भर की खास परंपराएं

रोशनी का पर्व दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली के मौके पर हर जगह दीपों की जगमगाहट और इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स की चमक नजर आती है। वैसे तो हर त्योहार खुशियों और उत्साह का होता है, लेकिन दिवाली में यह उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। दिवाली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यहां इसे बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। लेकिन दिवाली की रौनक सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के कई देशों में भी यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। कई देशों में मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों को रोशनी से सजाया जाता है, तो कहीं भारतीय मूल के लोग अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक आयोजन करते हैं। नेपाल, श्रीलंका, मलयेशिया, सिंगापुर, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद और टोबैगो, गुयाना, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में दिवाली की अलग-अलग चमक देखने मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि हर देश में इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व एक जैसा नहीं है। कहीं यह भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी से जुड़ी है, कहीं मां लक्ष्मी की पूजा से, तो कहीं यह सिख और जैन समुदायों के लिए भी विशेष धार्मिक महत्व रखती है। आइए जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में दिवाली कहां और किस तरह मनाई जाती है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 15:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: दुनिया भर में कैसे मनाते हैं दिवाली? भारत से लेकर अमेरिका तक, जानिए दुनिया भर की खास परंपराएं #World #International #AmarUjalaExplainer #Amarujalaexplainer #AmarujalaExplainer #DiwaliAroundTheWorld #DiwaliCelebrations2026 #DiwaliInDifferentCountries #TiharFestivalNepal #IndianDiaspora #SubahSamachar