दिवाली झालर डेकोरेशन: रोशनी से जगमगाएगा घर, इन जगहों पर ऐसे लगाएं रंग-बिरंगी झालर

Diwali Jhalar Decoration Ideas In Hindi:दिवाली और घरों की लाइटिंग डेकोरेशन का खास कनेक्शन है। त्योहार से पहले लोग घर को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें और झालरें खरीदते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें सजाने का तरीका पारंपरिक ही रहता है। कोई दीवारों पर सीधी झालर लगा देता है, तो कोई खिड़कियों और दरवाजों पर लाइटें लपेटकर सजा देता है। ऐसे में अच्छी और महंगी झालरें लगाने के बावजूद घर की सजावट में कुछ खास नयापन नजर नहीं आता। कई बार गलत तरीके से लगाई गई लाइटें घर की खूबसूरती बढ़ाने के बजाय उसका लुक बिगाड़ देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस दिवाली मेहमान आपके घर की सजावट की तारीफ करें, तो लाइटिंग डेकोरेशन के पुराने तरीकों में थोड़ा बदलाव करें। कुछ आसान और क्रिएटिव आइडियाज अपनाकर साधारण झालरों से भी घर को शानदार और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। सीधी झालर नहीं, इस तरह करें दीवारों की सजावट आमतौर पर लोग दीवारों पर झालर को सीधी लाइन में लगाते हैं, जिससे घर की सजावट काफी साधारण नजर आती है। इसकी बजाय आप लाइट वाली झालर को जिगजैग, वेव या पर्दे के डिजाइन में सजा सकते हैं। इसके लिए दीवार पर छोटे हुक या ट्रांसपेरेंट क्लिप का इस्तेमाल करें। इस तरह झालर लगाने से दीवारों पर खूबसूरत पैटर्न तैयार होगा और कमरे की सजावट को भी आकर्षक लुक मिलेगा। खिड़कियों पर ऐसे लगाएं झालर दिवाली पर खिड़कियों को सजाने के लिए भी लाइट वाली झालर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए खिड़की के चारों ओर झालर को फ्रेम की तरह लगाएं। इसके अलावा, ऊपर से नीचे की तरफ लटकती हुई फेयरी लाइट्स भी सजा सकते हैं। इस तरह की लाइटिंग से खिड़की का लुक आकर्षक नजर आएगा और रात के समय पूरा कमरा हल्की रोशनी से जगमगा उठेगा। झालर के साथ फूलों से बढ़ाएं दरवाजे की खूबसूरती दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे की सजावट भी खास होनी चाहिए, क्योंकि सबसे पहले मेहमानों की नजर एंट्रेंस पर ही पड़ती है। इसके लिए मेन गेट के दोनों किनारों और ऊपरी हिस्से पर झालर लगाएं। साथ ही, गेंदे के फूलों की लड़ियां और खूबसूरत तोरण लगाकर सजावट को पारंपरिक अंदाज दें। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों का यह कॉम्बिनेशन घर के एंट्रेंस को आकर्षक और फेस्टिव लुक देगा। सिर्फ एक जगह न सजाएं सारी झालरें दिवाली पर घर की सजावट करते समय लाइटिंग का सही संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। अक्सर लोग सभी झालरें घर के एक ही हिस्से में लगा देते हैं, जिससे बाकी जगहों पर रोशनी कम नजर आती है। इसकी बजाय झालरों को घर के अलग-अलग हिस्सों में लगाएं। कुछ लाइटें बालकनी, कुछ खिड़कियों और बाकी लिविंग रूम में सजाएं। इससे पूरे घर में एक जैसी रोशनी फैलेगी और डेकोरेशन भी ज्यादा आकर्षक नजर आएगी। दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ बालकनी की सजावट में अपनाएं नया अंदाज दिवाली पर बालकनी की सजावट को खास बनाने के लिए झालर लगाने के पारंपरिक तरीके में थोड़ा बदलाव करें। इन्हें सिर्फ रेलिंग पर लपेटने के बजाय ऊपर से नीचे की ओर लटकाकर सजाएं। इसके अलावा, बालकनी की छत और कोनों पर भी लाइटें लगा सकते हैं। अगर बालकनी में पौधे रखे हैं, तो उनके आसपास हल्की फेयरी लाइट्स लगाकर उन्हें भी सजा सकते हैं। इस तरह कम जगह वाली बालकनी को भी आकर्षक और रोशन लुक दिया जा सकता है। पर्दों के पीछे छिपाकर लगाएं रंग-बिरंगी लाइटें दिवाली पर कमरे की सजावट को खास बनाने के लिए पर्दों के साथ भी लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में हल्के रंग के या ट्रांसपेरेंट पर्दे लगे हैं, तो उनके पीछे फेयरी लाइट्स लगाएं। पर्दों से छनकर आती रोशनी कमरे में खूबसूरत और आकर्षक माहौल तैयार करेगी। इस तरह बिना किसी महंगे डेकोरेशन आइटम के आप कमरे को शानदार फेस्टिव लुक दे सकते हैं। दिवाली क्लीनिंग टिप्स: त्योहार पर चाहिए चमचमाता घर इन आसान उपायों से एक दिन में चमक उठेगा आशियाना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिवाली झालर डेकोरेशन: रोशनी से जगमगाएगा घर, इन जगहों पर ऐसे लगाएं रंग-बिरंगी झालर #Lifestyle #National #Diwali2026 #DiwaliLightDecoration #DiwaliJhalarLaganeKeTarike #DiwaliLightDecorationIdeas #UniqueDiwaliJhalarDecorationTips #DiwaliLightingIdeasForHome #DiwaliHomeLightingHacks #DiwaliFairyLightsDecoration #SubahSamachar