मुहूर्त ट्रेडिंग लाइव: सात दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक? जानें विशेष सत्र में कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (बीएसई और एनएसई) में एक घंटे के विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' समाप्त हो गई है। बाजार में सात दिनों से जारी बढ़त पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स और निफ्टी विशेष सत्र के दौरान अपनी बढ़त गंवाकर लाल निशान पर बंद हुए।सेंसेक्स का अंतिम बंद भाव 80,999.40 अंक रहा। इसमें 28.62 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट प्रतिशत के हिसाब से करीब0.03 फीसदी है। वहीं, निफ्टी का अंतिम स्तर 24,986.40 अंक रहा। निफ्टी में 43.95 अंकों की कमी आई। इसमें 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहलेस्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 401.80 पॉइंट्स उछलकर 81,406 पर पहुंचा; निफ्टी 79.15 पॉइंट्स चढ़कर 25,109.40 पर पहुंचा। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरानटाटा स्टील, सन फार्मा के शेयर टॉप गेनर्स रहे।दूसरी तरफ, एसबीआईलाइफ को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जो 0.84% (₹14.90 नीचे) गिरकर ₹1,769.10 पर आ गया।मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में चौतरफा तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में मिडकैप 100 इंडेक्स में 398 अंक और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 80 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 10:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुहूर्त ट्रेडिंग लाइव: सात दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक? जानें विशेष सत्र में कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल #BusinessDiary #National #SubahSamachar