हिमाचल: चार औद्योगिक पार्कों में 30 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी
हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित चार नए औद्योगिक पार्कों से करीब 30 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उद्योग विभाग ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत नालागढ़ और ऊना के टाहलीवाल में बनने वाले दो औद्योगिक पार्कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेज दी है। दोनों परियोजनाओं पर करीब 234 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। केंद्र सरकार से दिसंबर 2027 तक डीपीआर को मंजूरी मिलने के संकेत मिले हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से मांगी गई औपचारिकताएं पूरी कर दिल्ली में संबंधित दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। प्रस्ताव के अनुसार, नालागढ़ के मंझोली औद्योगिक क्षेत्र में करीब 150 एकड़ भूमि पर 154 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। वहीं, ऊना जिले के टाहलीवाल में 75 एकड़ भूमि पर 80 करोड़ रुपये खर्च कर पार्क बनाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 15:59 IST
हिमाचल: चार औद्योगिक पार्कों में 30 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpIndustrialParks #SubahSamachar
