Una News: चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले से पहले खुली वर्षों पुरानी बंद नाली
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लगने वाले सावन अष्टमी मेले से पहले प्रशासन ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम उठाया है। चिंतपूर्णी पुलिस बैरियर के समीप पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी नाली को सोमवार को खोल दिया गया, जिससे क्षेत्र में पानी की निकासी फिर से सुचारु हो गई। लंबे समय से नाली बंद होने के कारण आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों और पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती थी, जिससे आवाजाही भी प्रभावित होती थी।सोमवार को एमआरसी ग्रुप ने सड़क की खुदाई कर नाली में वर्षों से जमा मलबा और गाद बाहर निकाली। मंदिर न्यास के सहयोग से सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान चलाकर नाली की पूरी तरह सफाई की, जिसके बाद जल निकासी व्यवस्था बहाल हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 23:53 IST
Una News: चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले से पहले खुली वर्षों पुरानी बंद नाली #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
