Drumstick Peel Benefits: मोरिंगा के छिलके भी हैंं बेहद काम के, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे
Drumstick Peel Benefits: मोरिंगा या ड्रमस्टिक को आयुर्वेद में एक सुपरफूड माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके छिलके भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर लोग मोरिंगा की फली या पत्तियों का सेवन करते हैं, जबकि इसके छिलकों में भी कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण आजकल लोग पाचन समस्याओं, कमजोरी और इम्यूनिटी की कमी जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ऐसे में मोरिंगा के छिलकों का सेवन एक प्राकृतिक और असरदार उपाय साबित हो सकता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है। सही तरीके से उपयोग करने पर यह एक सस्ता और फायदेमंद घरेलू नुस्खा बन जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 11:44 IST
Drumstick Peel Benefits: मोरिंगा के छिलके भी हैंं बेहद काम के, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे #HealthFitness #National #DrumstickPeelBenefits #SubahSamachar
