Noida News: सोसाइटी में गाड़ी ठीक करते समय पड़ोसी से विवाद में मारपीट

ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में पिता-पुत्रों पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। जय प्रकाश शर्मा का कहना है कि 19 जुलाई को सोसाइटी परिसर में खड़ी अपनी गाड़ी को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान रजत सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोनों बेटों कमल और मयंक को मौके पर बुला लिया। पिता-पुत्र तीनों ने मिलकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: सोसाइटी में गाड़ी ठीक करते समय पड़ोसी से विवाद में मारपीट #Gfds #SubahSamachar