Basti News: कबड्डी में संतकबीरनगर की दुधौरा टीम ने मारी बाजी, नगहरा उपविजेता
बस्ती। जिगिना चौराहा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में संतकबीरनगर जिले की दुधौरा टीम विजेता बनी, जबकि बस्ती जिले की नगहरा टीम को उपविजेता का खिताब मिला। नवयुवक मित्र मंडल कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव और समाजसेवी राकेश चतुर्वेदी के प्रतिनिधि सुनील पांडेय ने फीता काटकर किया। विधायक ने अपने संदेश में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष राजबिंद कुमार की पहल की सराहना की। कमेटी अध्यक्ष राजबिंद कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि जिगिना में हर साल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सौरभ चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी मूलचंद आजाद, डॉ. रवि चौधरी, पीयूष शुक्ला, डॉ. प्रमोद कुमार और जयप्रकाश ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। संचालन ओमप्रकाश ने किया। इस दौरान अवधेश, राहुल कुमार, मोहन गौतम, अरविंद, राम पलट जाटव, विनोद कुमार, रिंकू, पिंटू, राघवेंद्र कुमार, सोहन कुमार, वशिष्ठमणि दूबे, कवि चौधरी, फूलचंद, राम प्रकाश, अवधेश कुमार, शुभम, अजीत, करन, नितेश, अतुल, सुरेश चंद और अशोक मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:34 IST
Basti News: कबड्डी में संतकबीरनगर की दुधौरा टीम ने मारी बाजी, नगहरा उपविजेता #BastiNews #SubahSamachar
