Ebola Outbreak: इबोला संकट के बीच भारत की जय-जय, जानिए अभी देश में कैसे हैं हालात और कितने केस

इबोला संक्रमण इन दिनों खूब चर्चा में है। कांगो-यूगांडा जैसे अफ्रीकी देश इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, वहां स्थिति और भी गंभीर रूप लेते जा रही है। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों में कुल मिलाकर 1,198 मामले (128 पुष्ट और 1,077 संदिग्ध) सामने आए हैं। इसके अलावा करीब 228 संदिग्ध मौतें भी दर्ज की गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) लगातार इस बढ़ते खतरे पर अपनी नजर बनाए हुए है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर हालिया अपडेट में युगांडा ने कांगो के साथ अपनी सीमा बंद करने की घोषणा कर दी है। जारी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के बीच भारत में भी इबोला के खतरों को लेकर सुगबुगाहट देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में अब तक दो संदिग्ध मामले रिपोर्ट किए गए हैं। ये मामले बंगलूरू और गुजरात में देखे गए। संदिग्ध मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने हवाई अड्डों पर निगरानी, यात्रियों की मॉनिटरिंग और क्वारंटाइन के उपायों को और तेज कर दिया है, अच्छी बात ये है कि देश में अब तक इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इबोला के जारी जोखिमों के बीच एक बार फिर से भारत के जय-जय हो रही है। आखिर क्यों और भारत को संक्रमण के खतरों को लेकर कितना सावधान हो जाने की जरूरत है, आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 12:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ebola Outbreak: इबोला संकट के बीच भारत की जय-जय, जानिए अभी देश में कैसे हैं हालात और कितने केस #HealthFitness #National #Ebola2026 #EbolaInIndia2026 #इबोलावायरस #WhoEbolaEmergency #SuspectedEbolaCasesInIndia #भारतमेंइबोलाकेसंदिग्धमामले #SubahSamachar