Patiala News: ईडी ने अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर ठगी गिरोह के 4 और आरोपी पकड़े
फर्जी कॉल सेंटरों से अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशानाअमर उजाला ब्यूरो पटियाला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमेरिका के नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कॉल सेंटरों के माध्यम से ठगी करता था। इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं।ईडी ने पटियाला के दो ठिकानों पर छापे मारे और हर्षिल नयनभाई रावल, जसवंत सिंह, चेतन मुंजाल और प्रणव पीठाडिया को गिरफ्तार किया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद चारों को हैदराबाद ले जाया गया है। जांच में सामने आया कि गिरोह पहले हैदराबाद के माधापुर में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने अपना नेटवर्क पटियाला में स्थानांतरित कर लिया। ईडी ने आरोपियों को प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 19(1) के तहत गिरफ्तार किया है। इससे पहले विकास निमार को 27 जुलाई, ताराचंद निमार को पांच अगस्त और इमरान असगरी को 10 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।तलाशी और बरामदगीईडी ने 15 सितंबर को पीएमएलए की धारा 17 के तहत पटियाला, पुणे और चंडीगढ़ में चार ठिकानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान पटियाला में दो और पुणे में एक कॉल सेंटर संचालित पाया गया। इन केंद्रों में करीब 220 लोग काम कर रहे थे। दबिश में 79 डिजिटल उपकरण, 66 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, फर्जी सरकारी पहचान पत्र और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए।ठगी की रकम का वित्तीय नेटवर्कअमेरिकी नागरिकों से वसूली गई रकम पहले दुबई और हांगकांग के खातों में भेजी जाती थी। इसके बाद इसे यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हवाला नेटवर्क के जरिये भारत वापस लाया जाता था। इस अवैध कमाई का इस्तेमाल पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास अचल संपत्तियां खरीदने, सोना, महंगी गाड़ियां और अन्य कारोबारी गतिविधियों में निवेश करने के लिए किया गया। ईडी अब इस पूरे सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क, हवाला कारोबार, क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की जांच कर रही है। पटियाला से हुई ताजा गिरफ्तारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क केवल फोन कॉल तक सीमित नहीं था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
Patiala News: ईडी ने अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर ठगी गिरोह के 4 और आरोपी पकड़े #EDCaught4MoreSuspectsOfTheInternationalCallCenterFraudGang #SubahSamachar
