आजम खां पर ईडी का शिकंजा: दिनभर रिहाई की मशक्कत, शाम को ईडी ने कर दिया खेल, पलभर में बदल गया नजारा; छाई मायूसी
सुबह से शाम तक अदालत में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की रिहाई की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराने की भागदौड़ चलती रही। एक के बाद एक मुकदमों में जमानत और रिहाई के परवाने जारी कराने के लिए आजम खां के पैरोकार और अधिवक्ता शनिवार दिनभर जुटे रहे। उम्मीद थी कि तमाम औपचारिकताएं पूरी होते ही आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। शाम होते-होते ईडी टीम के कदमों ने माहौल पलट दिया। जेल से बाहर निकलते ही आजम को हिरासत में लेकर टीम चली गई। जिसने रिहाई की खुशी में जश्न की तैयारी कर रहे समर्थकों के चेहरे उतर गए। पलभर में पूरा नजारा बदल गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 09:53 IST
आजम खां पर ईडी का शिकंजा: दिनभर रिहाई की मशक्कत, शाम को ईडी ने कर दिया खेल, पलभर में बदल गया नजारा; छाई मायूसी #CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #AzamKhan #SubahSamachar
