Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में वृद्धा की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा। क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव निवासी एक वृद्धा की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित कर दिया गया है।छब्बू देवी पत्नी झगरू मल्लाह (70) वर्ष होली के दिन सवेरे खाना बना रही थीं। बर्तन उठाते समय वह फिसल कर गिर गईं। पुलिस के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ गांव के लोग वृद्धा की मौत की वजह की चर्चा कुछ और ही कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वृद्धा के बेटे ने शराब के नशे में सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे वृद्धा की मौत हो गई। लेकिन इस बात की पुष्टि करने वाला कोई नहीं है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि वृद्धा की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट आना हो सकता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा प्रिजर्व है। इस कारण मौत की असली वजह का पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में वृद्धा की मौत #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar