Electricity Crisis: डीपीएच में पैनल में खराबी से बिजली गुल, मंडुवाडीह में जल गया ट्रांसफॉर्मर; ट्रिपिंग जारी

Varanasi News: वाराणसी में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। हालात यह हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। खासकर रात के समय बार-बार फाल्ट और आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को शहर की 10 से अधिक कॉलोनियों में ट्रिपिंग और बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आईं। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान करीब एक सप्ताह बाद फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचकर 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते एसी, कूलर और पंखों का उपयोग बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। इसी बीच डीपीएच उपकेंद्र के पैनल में तकनीकी खराबी आ जाने से सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 22:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Electricity Crisis: डीपीएच में पैनल में खराबी से बिजली गुल, मंडुवाडीह में जल गया ट्रांसफॉर्मर; ट्रिपिंग जारी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar