Una News: हर उपमंडल में मिलेगी एलिसा जांच की सुविधा

डेंगू समेत अन्य रोगों की पुष्टि के लिए मशीनें लगाने का प्रस्ताव भेजाअभी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही उपलब्ध है सुविधाखास खबरसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिले के सभी उपमंडलों में एलिसा टेस्ट जांच मशीनें स्थापित करने की तैयारी है। इससे डेंगू समेत अन्य रोगों की पुष्टि के लिए मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वर्तमान में जिले में यह सुविधा केवल क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध है, जिससे दूसरे क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।एलिसा जांच विभिन्न बीमारियों की प्रयोगशाला में पुष्टि के लिए इस्तेमाल होती है। डेंगू के मामलों में भी यह जांच महत्वपूर्ण है। उपमंडल स्तर पर मशीनें स्थापित होने से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही जांच के लिए दूरी तय करने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।कोटजिले के सभी उपमंडलों के लिए एलिसा टेस्ट मशीनें मुहैया करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही मशीनें स्थापित की जाएंगी। -डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: हर उपमंडल में मिलेगी एलिसा जांच की सुविधा #ELISATestingFacilityWillBeAvailableInEverySubdivision. #SubahSamachar