Gorakhpur News: सतर्कता संगोष्ठी में कर्मचारियों को अनियमितताओं से बचने की दी जानकारी

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर कैंट स्थित सिग्नल कारखाना में सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कर्मचारियों को सतर्कता विभाग के कार्यों और सतर्कता से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पिछले वर्षों में सतर्कता जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बारे में भी बताया। कर्मचारियों को समझाया गया कि सरकारी कामकाज के दौरान ऐसी गलतियों से बचें और अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें। इस मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक पवन कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी केसी सिंह, अमित कुमार, उत्पादन अभियंता ध्रुव कुमार शर्मा, सतर्कता निरीक्षक और सिग्नल कारखाना के कर्मचारी मौजूद रहे।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: सतर्कता संगोष्ठी में कर्मचारियों को अनियमितताओं से बचने की दी जानकारी #EmployeesBriefedOnAvoidingIrregularitiesAtAVigilanceSeminar #SubahSamachar