नोएडा सेक्टर 63 में मुठभेड़: पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; अवैध हथियार बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके से फरार हुए दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 03:37 IST
नोएडा सेक्टर 63 में मुठभेड़: पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; अवैध हथियार बरामद #CityStates #Noida #PoliceEncounter #NoidaPoliceEncounter #Encounter #SubahSamachar
