शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एनआईए का शिकंजा: सोशल मीडिया के जरिये फैलाया जा रहा था आतंकी जाल, एफआईआर दर्ज
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के जरिये भारतीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शिकंजा कसा है। एजेंसी की लखनऊ इकाई ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। एनआईए अब नेटवर्क के विदेशी हैंडलरों, आर्थिक मदद के स्रोतों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के पूरे तंत्र का पता लगाएगी। जांच के दायरे में शहजाद भट्टी, उसका सहयोगी आबिद जट और उनसे जुड़े अन्य संदिग्ध हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 04:47 IST
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एनआईए का शिकंजा: सोशल मीडिया के जरिये फैलाया जा रहा था आतंकी जाल, एफआईआर दर्ज #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #NiaProbe #ShahzadBhattiNetwork #PakistaniGangster #UpAtsArrest #NoidaTerrorPlot #SubahSamachar
