Gorakhpur News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की धमकी

कसिहार। बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल गांव में घर में घुसकर मां-बेटे की पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी चंद्रजीत यादव पुत्र स्व. श्याम अवध यादव ने आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे अभिषेक यादव पुत्र तेज प्रताप यादव उर्फ तिजू उनके घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज करते हुए चंद्रजीत और उनकी मां आरती देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में आरती देवी के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। आरोप है कि हमलावर ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की धमकी #EnteredTheHouse #BeatUpAMotherAndSon #AndThreatenedToKillThem. #SubahSamachar