हेल्थ की बात: क्या आपकी डाइट में हैं इम्युनिटी बढ़ाने वाले ये पोषक तत्व? कमी पड़ सकती है भारी
प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम को शरीर का ढाल कहा जा सकता है, जो हमें कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करती है। यही कारण है कि कोरोना के समय में सभी लोगों को उन उपायों को करते रहने की सलाह दी जाती रही थी जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम इस दिशा में लगातार प्रयास करते रहें। आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना यहां सबसे आवश्यक हो जाता है। हमारे आहार में कई ऐसी चीजें हैं जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं, विटामिन-सी और डी वाली चीजों को इसके लिए सबसे फायदेमंद माना जाता रहा है। अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप निरंतर इन विटामिन्स वाली चीजों का सेवन करते हैं तो संक्रामक रोगों का खतरा कम हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सिर्फ यही दो काफी नहीं हैं। आइए जानते हैं कि बीमारियों से बचाने वाले इस ढाल को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 22:59 IST
हेल्थ की बात: क्या आपकी डाइट में हैं इम्युनिटी बढ़ाने वाले ये पोषक तत्व? कमी पड़ सकती है भारी #HealthFitness #National #HowToBoostImmunity #FoodsThatBoostImmunity #इम्युनिटीकैसेबढ़ाएं #इम्यूनिटीबढ़ानेवालेखाद्यपदार्थ #रोगप्रतिरोधकक्षमता #WaysToImproveImmuneSystem #VitaminsForImmuneHealth #विटामिनसी #SubahSamachar
