Health Study: इन दो गंभीर समस्याओं से जूझ रही है हर दूसरी भारतीय मां, जानिए क्या होता है सेहत पर असर

भारतीय महिलाओं की सेहत हमेशा से सवालिया घेरे में रही है। कई रिपोर्ट्स लगातार अलर्ट करते रहे हैं कि महिलाओं में एनीमिया एक बड़ा खतरा है। करीब 57% भारतीय महिलाएं और लड़कियां इसका शिकार हैं। इसी क्रम में अब भारतीय मांओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। देश के एक जाने-माने हेयर-केयर ब्रांड ट्राया द्वारा किए गए अध्ययन में चेताया गया है कि देश में हर दो में से एक महिला स्ट्रेस और नींद की कमी का शिकार है। ये दोनों ही स्थितियां दीर्घकालिक तौर पर कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। लगातार तनाव और खराब नींद का असर सिर्फ मां की सेहत पर नहीं बल्कि पूरे परिवार, बच्चों की देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता और पोषण की कमी बनी रहती है, तब हार्मोनल असंतुलन, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डिप्रेशन और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health Study: इन दो गंभीर समस्याओं से जूझ रही है हर दूसरी भारतीय मां, जानिए क्या होता है सेहत पर असर #HealthFitness #National #IndianMothersStress #SleepDeprivation #PoorSleepSideEffects #IndianWomenHealth #भारतीयमहिलाओंकीसेहत #महिलाओंमेंनींदकीकमी #आयरनकीकमी #खराबनींदकेनुकसान #SubahSamachar