Exit Polls: चुनावी राज्यों में नतीजों के कैसे होंगे अनुमान, 29 अप्रैल को हर एग्जिट पोल देखें अमर उजाला पर

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित होने हैं। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद शाम छह बजे जब वोटिंग की प्रक्रिया को रोका जाएगा, तब अलग-अलग सर्वेक्षण एजेंसियां चुनावी नतीजों के अनुमान से जुड़े एग्जिट पोल जारी करेंगी। अमर उजाला इन सभी एग्जिट पोल्स को एक ही जगह दिखाएगा। ऐसे में अगर आप सभी सर्वेक्षणों को एक साथ देखना चाहते हैं तो अमर उजाला के साथ जुड़े रहें। क्यों अभी जारी नहीं हो रहे एग्जिट पोल दरअसल, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी, मंगलवार 29 अप्रैल की शाम 6.30 बजे बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। तमाम सर्वे एजेंसियां इस बात का अनुमान जताएंगी की चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Exit Polls: चुनावी राज्यों में नतीजों के कैसे होंगे अनुमान, 29 अप्रैल को हर एग्जिट पोल देखें अमर उजाला पर #IndiaNews #Election #National #AssemblyElections2026 #ExitPollsOfWestBengal #ExitPollsOfAssam #ExitPollsOfTamilNadu #ExitPollsOfKerala #ExitPollsOfPuducherry #ExitPollsOfStateElections #SubahSamachar