Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या की है। अभी कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि हेतमपुर स्थित एक मकान में युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके युवक को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान पुखराज (37) पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ग्राम टिमरपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर यूपी के रूप में हुई। वह वर्तमान में हेतमपुर स्थित महादेव मंदिर कॉलोनी, एलप्स कॉलोनी के पास रह रहा था।एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ है। पुखराज एक कंपनी में नौकरी करता था। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 15:13 IST
Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दी #FactoryWorkerCommitsSuicideByHangingHimselfUnderSuspiciousCircumstances #SubahSamachar
