Ravidas Jayanti: बेगमपुरा बसै मोर ठांव...के संदेश के साथ विदा हुई संगत, सीर में गूंजी गुरुवाणी; पंडाल खाली
Ravidas Jayanti:संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर क्षेत्र में तीन दिनों तक चला आस्था, संस्कृति और समरसता के महोत्सव का सोमवार को संपन्न हो गया। गुरु रविदास की वाणी और उनके सामाजिक समता के संदेश की गूंज दिन भर मेला क्षेत्र में गूंज रही थी। मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे वचनों को आत्मसात कर अनुयायी लौटने लगे हैं। पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित देश के कोने-कोने से लाखो रैदासी संत शिरोमणि गुरु रविदास के दर्शन को आए थे। सोमवार को भी मंदिर परिसर और सीर गोवर्धनपुर में मेले जैसा माहौल था। वहीं, मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु मत्था टेक रहे थे। जयंती समारोह के समापन के बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाई गई विशेष ट्रेन से संत मंदीप दास, ट्रस्ट के ट्रस्टी, संतों और श्रद्धालुओं जालंधर (पंजाब) के लिए रवाना हो गए। इस दौरान संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष नमन कर संतों ने अगली जयंती में पुनः काशी आने का संकल्प लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 00:02 IST
Ravidas Jayanti: बेगमपुरा बसै मोर ठांव...के संदेश के साथ विदा हुई संगत, सीर में गूंजी गुरुवाणी; पंडाल खाली #CityStates #Varanasi #RavidasJayanti2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
