Fatehpur: नीची जात में प्यार पड़ा भारी, भाई ने बहन का गला घोंटा, कुएं में फेंकी लाश, बोला- अपमान बर्दाश्त नहीं
फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर उसका शव खेत के पास बने कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी खुद हसवा चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पिता शिवसिंह (कल्लू) ने बताया कि बेटी मृतका रंजू की शादी एक मई को सोनही बड़नपुर गांव निवासी पिंटू उर्फ अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद चौथी की रस्म के लिए वह मायके आई थी। आरोपी भाई संदीप ने बताया कि इसी दौरान वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 12:56 IST
Fatehpur: नीची जात में प्यार पड़ा भारी, भाई ने बहन का गला घोंटा, कुएं में फेंकी लाश, बोला- अपमान बर्दाश्त नहीं #CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #SubahSamachar
