Noida News: सेक्टर-117 में होगी ग्रीन बेल्ट की तारबंदी
नोएडा। सेक्टर-117 में मास्टर ग्रीन पार्क के आगे सड़क किनारे छूटी ग्रीन बेल्ट की तारबंदी की जाएगी ताकि इसे अतिक्रमण से बचाया जा सके। यहां करीब एक एकड़ जमीन छूटी है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जमीन को सुरक्षित करने के लिए पहले तारबंदी और पिलर बनवाए जाएंगे। यह काम 41 लाख 53 हजार रुपये की लागत से होगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। आगे यहां पर पौधरोपण करवाया जाएगा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:11 IST
Noida News: सेक्टर-117 में होगी ग्रीन बेल्ट की तारबंदी #FencingOfGreenBeltInSector-117 #SubahSamachar
