Mandi News: फाइनेंस इलेवन ने 92 रन से फाइनल के साथ जीता खिताब

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के खेल मैदान में रविवार को रुद्राक्षा वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में फाइनेंस इलेवन ने एलाइट इलेवन को 92 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलाइट इलेवन की टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और महज 60 रन पर सिमट गई।समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉ. राकेश धरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर और युवा मंडल के मुख्य सलाहकार राकेश कुमार भी मौजूद रहे।डॉ. राकेश धरवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता में मंडी और कांगड़ा जिले की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 37 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 22:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: फाइनेंस इलेवन ने 92 रन से फाइनल के साथ जीता खिताब #FinanceElevenWonTheTitleBySecuringA92-runVictoryInTheFinal. #SubahSamachar