इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, खजराना गणेश मंदिर में चोला अर्पाण
इंदौर के डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक का तीसरा दिन है। बैठक में देशभर से 400 से ज्यादा पदाधिकारी आए हैं, जो समाज व देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में नए पद भी तय होंगे। खजराना गणेश मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे अभिषेक होगा। इसके बाद चोला अर्पण किया जाएगा और भगवान गणेश का श्रृंगार किया जाएगा।इसके बाद मंदिर के पट खोले जाएंगे और भक्त गणपति बप्पा के दर्शन कर सकेंगे। आचार्य सुनील सागर की चातुर्मास धर्मसभा नेमी नगर जैन कॉलोनी में होगी। इसका समय सुबह साढ़े आठ बजे से है। श्रीश्री विद्याधाम पर कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 05:11 IST
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- आरएसएस की होगी बैठक, खजराना गणेश मंदिर में चोला अर्पाण #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar
