Sant Kabir Nagar News: पटीदारों पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बगहिया में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर चार पटीदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता खुशबू ने बताया कि चार मार्च को शाम लगभग 4:00 बजे उनके पटीदार हरिकिशुन, राजकुमार, शक्ति व रिंकी पुराने विवाद की रंजिश को लेकर काफी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 00:55 IST
Sant Kabir Nagar News: पटीदारों पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
