Chamba News: बनीखेत में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति की ओर से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित पुनीत कुमार (39) निवासी ग्राम उग्रहाल डाकघर बनीखेत तहसील डलहौजी जिला चंबा ने बताया कि बनीखेत बाजार में बीते सोमवार को अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की। डलहौजी थाना में इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में करवाया। यहां उसे गंभीर चोटें लगने की पुष्टि हुई है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 18:45 IST
Chamba News: बनीखेत में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज #FIRLodgedInConnectionWithAssaultInBanikhet #SubahSamachar
